आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव में मायके में रह रही युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के पास खेत में चारपाई पर मिला। मायके वालों ने महिला के ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बताते हैं कि पति से विवाद के चलते वह मायके में रह रही थी। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव सिमथला निवासी मुन्नालाल ने 26 वर्षीय बेटी कमलेश की शादी करीब 6 वर्ष पूर्व हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव भीमा ठीकरी निवासी देवेंद्र के साथ की थी। पति-पत्नी में विवाद के चलते कमलेश दो वर्षों से मायके में रह रही थी। मंगलवार दोपहर को कमलेश गांव खेत पर फसल की रखवाली करने गई थी। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। पशुओं मायके में मौत हो गई।
देर शाम कमलेश की छोटी बहन खेत पर पहुंची तो उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला। गर्दन में सूजन थी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मायके वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मृतका पर अभी कोई बच्चा भी नहीं था। थाना प्रभारी राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि मृतक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच कराकर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।