अमरोहा। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करने संबंधी सामग्री सोशल मीडिया पर वायरल होने से कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। जिला अध्यक्ष सोमपाल सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाने पहुंचे और उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सोमवार को क्षेत्र की सोशल मीडिया में दो युवकों ने एक वीडियो शेयर की। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पूर्व सीएम बसपा सुप्रीमों के पूर्व में दिए गए भाषण की वीडियो की असली आवाज को म्यूट कर एक अलग अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए आवाज को डब कर दिया गया। जिससे लोगों में रोष फैल गया। जिलाध्यक्ष के साथ सोमवार को मुख्य सेक्टर प्रभारी देवेंद्र पाल सिंह, सेक्टर प्रभारी अजब सिंह एडवोकेट, महेंद्र सिंह आर्य, विधानसभा अध्यक्ष बदन सिंह गौतम, बबलू गौतम, महीपाल सिंह, रतन सिंह, वीरपाल, कपिल, जसमाल, रामगोपाल, रामसरन, जोगेंद्र आर्य आदि ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में सिकरौली मिलक निवासी गुड्डू सिंह एवं गांव रूखालू निवासी करनपाल राणा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फरार हैं। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।