फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से टकराकर पलटा टमाटर से लदा ट्रक, पांच घायल

विज्ञापन
हसनपुर रहरा मार्ग पर तीसरा मिल पर सड़क हादसे के बाद पलटा टमाटर से लदा ट्रक। - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
रूखालू। हसनपुर-रहरा मार्ग पर गांव तीसरा मिल के पास कार से टकराने के बाद टमाटर से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में कार सवार निजी अस्पताल संचालक के परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है। उधर, ट्रक चालक मौके से फरार है।
विज्ञापन

सोमवार को हसनपुर-रहरा मार्ग पर तीसरा मील के निकट अलीगढ़ की दिशा से आ रहे ट्रक की सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर ट्रक खंदक में पलट गया। ट्रक चालक और हेल्पर दोनों मौके से फरार हो गए। उधर, कार सवार निजी अस्पताल संचालक गंगवार निवासी निजाम पुत्र रियाजुद्दीन, अफसाना, आमना, अरीब और किश्वरी जहां गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गए। एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों का जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, ट्रक पलटने से टमाटर बिखर गए। आसपास के लोगों ने टमाटर ले जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं होने दिया। एसएसआई सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। ट्रक को कब्जे में कर लिया है। टमाटर बिखरे हुए हैं। चालक फरार हो गया हैं। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हसनपुर रहरा मार्ग पर तीसरा मिल पर सड़क हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़।- फोटो : HASANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें