बिजली विभाग की लापरवाही तीन लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ गई। 10 केवी के ट्रांसफार्मर से 20 कनेक्शन जोड़ दिए गए। ग्रामीणों के बार बार शिकायत करने पर भी दूसरा अधिक पावर का ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया। जिसका खामियाजा मासूम सहित तीन लोगों को भुगतना पड़ा।
अमरोहा के कुआंखेड़ा क्षेत्र के ग्राम चकवासीपुर में ट्रांसफॉर्मर फटने से मासूम सहित तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। तीनों का निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। घटना रविवार रात की है।
विज्ञापन
बिजली विभाग की लापरवाही तीन लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ गई। 10 केवी के ट्रांसफार्मर से 20 कनेक्शन जोड़ दिए गए। ग्रामीणों के बार बार शिकायत करने पर भी दूसरा अधिक पावर का ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया। जिसका खामियाजा मासूम सहित तीन लोगों को भुगतना पड़ा।
चकवासीपुर में काफी समय से 10 केवी का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। जिससे 20 घरों को कनेक्शन जारी किया गया है। लोड अधिक होने की वजह से रविवार की रात ट्रांसफॉर्मर अचानक फट गया। इस वजह से ट्रांसफॉर्मर से 10 मीटर दूर छत पर सो रहे संजीव गुप्ता व उसकी पत्नी अंशु गुप्ता और डेढ़ साल का बेटा दक्ष बुरी तरह से झुलस गए।
विज्ञापन
तीनों का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। पूरे गांव की बिजली भी गायब हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग ने कनेक्शन कराने पर तो जोर दिया, मगर ट्रांसफार्मर की क्षमता नहीं बढ़ाई गई। ग्रामीणों के बार बार कहने पर भी बिजली विभाग के अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इसी वजह से रविवार की रात टांसफॉर्मर फट गया।