रजबपुर। परिजनों से कहासुनी के बाद युवक ने भाई की शादी से दो दिन पहले ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घर में चल रही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव चांदनगर में किसान रामचंदर रहते हैं। उनके तीन बेटे हैं। बड़े बेटे कुलवीर की 28 जून को शादी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। शनिवार शाम को मामूली बात पर उनके छोटे बेटे बीस वर्षीय सतवीर की परिजनों के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद वह गुस्से में वह घर से निकल गया। रात करीब साढ़े दस बजे युवक ने काफूरपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रेक पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई। युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ रमेश सहरावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जो भी तहरीर मिलेगी। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।