फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ रुपए की लागत से होगा सड़कों का निर्माण

विज्ञापन
नगर पालिका बछरायूं की बैठक में अपनी बात रखते सदस्य। - फोटो : DHANAURA
विज्ञापन
अमरोहा। नगर में एक करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण किया जाएगा। पथ प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नगर के प्रमुख स्थानों पर सोलर लाइटें लगाईं जाएंगी। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। पालिका की बोर्ड बैठक नगर में स्वकर प्रणाली भी लागू किए जाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पालिका की बोर्ड बैठक सभागार में हुई। बैठक में अधिशासी अधिकारी मुक्ता सिंह ने शासन की मंशा से अवगत कराते हुए नगर में स्वकर प्रणाली लागू किए जाने पर जोर दिया। उनका कहना था कि शासन की मंशा है कि पालिका अपने खर्चे स्वयं ही वहन करें। नगर में स्वकर प्रणाली लागू किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में कर्मचारियों पर अंकुश लगाने के लिए बायोमैट्रिक हाजिरी शुरू करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष हाजी राहत हसन ने नगर में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। बैठक में सदस्यों ने नगर की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे दुरुस्त किए जाने व बुखार के प्रकोप के मद्देनजर मच्छर मार दवा का छिड़काव कराने की मांग की। बैठक में नगर के सभी तालाबों की सफाई कराने का भी निर्णय लिया गया। इस मौके पर शब्बीर खलीफा, हाजी फिरोज, आबिद अली, अरुण रस्तोगी, अशोक शर्मा, चंद्रपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें