फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण की महाआरती कर निभाई परंपरा

विज्ञापन
अमरोहा के प्राचीन रियासत मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की महाआरती में शामिल डीएम बीके त्रिपाठी, एसप? - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। श्री धार्मिक रामडोल कमेटी के तत्वाधान में हर साल निकलने वाली ऐतिहासिक रामडोल शोभायात्रा नहीं निकल सकी। इसलिए भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण की महाआरती कर परंपरा निभाई। महाआरती में डीएम, एसपी और माननीय शामिल हुए।
विज्ञापन

श्रीधार्मिक रामडोल कमेटी के तत्वाधान में प्राचीन रियासत मंदिर मोहल्ला कोट में 114 वर्षों से निकाली जाने वाली भव्य रामडोल शोभायात्रा की महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें बीके त्रिपाठी, एसपी पूनम और नगर पालिका चेयरमैन शशि जैन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान मनोज अग्रवाल, पीयूष शर्मा, विशाल टंडन, अजय चतुर्वेदी, कुंवर विनीत अग्रवाल, विमल यादव, सुभाष शर्मा, राज शर्मा, विवेक शर्मा, देव गौतम, मनु शर्मा, संजय गर्ग, अनुज शर्मा, सचिन त्रिवेदी, विशाल गोयल, दीपक बंसल, रिशु दीक्षित, मयंक शर्मा, अमित रस्तोगी, संजीव गोयल, आशीष शर्मा, नितांश शर्मा, विष्णु टंडन, वरुण माहेश्वरी, हर्ष माहेश्वरी, निखिल शर्मा, आदि लोग मौजूद रहे।
इस दौरान कमेटी अध्यक्ष पंडित कपिल शर्मा ने बताया कि रामडोल शोभायात्रा में उत्तर और दक्षिण भारत की संस्कृति का संगम नजर आता था। 150 से अधिक झांकियां शोभायात्रा में शामिल होती थीं। इसमें दिल्ली, पंजाब, ग्वालियर, अमरोहा, मुरादाबाद से आए प्रसिद्ध बैंड बाजा शोभायात्रा की रौनक बढ़ाते थे। लठमार और फूलों की होली से मथुरा की झलक छलकती थी। लेकिन, कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के चलते शोभायात्रा को स्थगित किया गया था। वर्षों पुरानी परंपरा बनी रहे, इसलिए भगवान श्रीकृष्ण लड्डू गोपाल की महाआरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें