फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 200 समूह सखियों को दिए जाएंगे ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। महिला स्वयं सहायता समूहों की सखियों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए ट्रैक्टर प्रदान किए जाएंगे। इससे इनका आय में इजाफा हो सकेगा।
विज्ञापन

सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत करीब 350 आवेदन ऑनलाइन कर संबंधित बैंकों को भेज दिए गए हैं। योजना के पहले चरण में जनपद की करीब 200 समूह सखियों को ट्रैक्टर उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। इससे इनकी आय में वृद्धि होगी, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में महिला उद्यमिता को मजबूती मिलेगी।
सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में इस बार समूह की महिलाओं को भी शामिल किया गया है। ताकि इनको आत्मनिर्भर बनाया जा सके। हालांकि समूह के माध्यमों से भी महिलाओं को जोड़कर काम दिया जा रहा है। महिलाएं ट्रैक्टर के जरिए अपनी आय में बढ़ोतरी करेंगी। इसके लिए इनको प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। ट्रैक्टर छूट पर दिए जाएंगे। शासन की मंशा है कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में समूह की महिलाओं को ट्रैक्टर वितरित कर उनको सशक्त बनाया जाए। ट्रैक्टर के पीछे आटा चक्की, धान व तेल मशीन आदि फिट कराई जाएंगी।
विज्ञापन

इसके बाद महिलाएं गांव-गांव आटा पीसने, धान और तेल निकालने का काम करेंगी। इससे महिलाओं की आय भी बढ़ेगी और आत्मनिर्भर बनेंगी। खेतीबाड़ी में भी ट्रैक्टर का उपयोग किया जा सकता है। खेतों की जुताई से लेकर गेहूं निकासी का काम भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें