फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर और शीशम की लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग ने अवैध रूप से काट कर ले जा रही खैर और शीशम की लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा है। वन विभाग ने ट्रैक्टर के साथ चार तस्करों को भी दबोचा है। पुलिस ने वन विभाग की तहरीर पर ट्रैक्टर ट्राली सीज कर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

हस्तिनापुर सेंचुरी क्षेत्र में लकड़ी काटने पर प्रतिबंध है। वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात उनको सूचना मिली कि कुछ लोग वन क्षेत्र में खैर व शीशम की लकड़ी का कटान कर रहे हैं। सूूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वनकर्मियों को देखकर लकड़ी कटान कर रहे लोग भागने का प्रयास करने लगे। वनकर्मियों ने मौके से ही खैर व शीशम की लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया। मौके से पकड़े गए लोगों से पूछताछ की गई। पकड़े गए लोगों में नीरज, करन सिंह, सतपाल व अनिल निवासी गांव गंगाचोली कोतवाली हसनपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। रेंजर करन सिंह ने बताया कि चारों के खिलाफ प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी काटने का मुकदमा थाना बछरायूं में दर्ज कराया गया है। वन विभाग की टीम में राकेश कुमार, रणवीर सिंह, राजपाल सिंह, विनोद कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें