फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा पोशाक नहर में उतराता मिला सात दिन से लापता किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सात दिन से लापता किसान का शव धनौरा क्षेत्र स्थित रामगंगा पोषक नहर में उतराता मिला। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। नौगांवा सादात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या मानते हुए पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव गजस्थल में नजरूद्दीन का परिवार रहता है। सात दिन पहले नसरुद्दीन धनौरा थानाक्षेत्र के गांव धनौरी मीर में अपनी बहन के घर जाने के लिए निकले थे। इसके बाद वह लापता हो गए। परिजनों ने उन्हें काफी तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं लगा था। लिहाजा तीन मार्च को नजरूद्दीन के बेटे नवाजिश ने नौगांवा सादात थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन तीन दिन पहले धनौरा थानाक्षेत्र स्थित रामगंगा पोषक नहर के किनारे उनकी बाइक और कपड़े बरामद हुए थे।
तभी से परिजन और पुलिस उनकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच बुधवार की दोपहर नसरूद्दीन का शव धनौरा क्षेत्र स्थित खंडसाल गांव के पुल के पास नहर में उतराता मिला। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही नौगांवा सादात और धनौरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर शैलेंद्र चौहान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि नसरूद्दीन ने नहर में कूदकर जान दी है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें