अमरोहा। पुलिस भर्ती की तैयारी को सड़क पर दौड़ लगा रहे छात्रों को मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, आरोपी चालक मौका पाकर ट्रैक्टर-ट्राली को छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव मोहनपुर शुमाली में पूर्व प्रधान अहमद अली का परिवार रहता है। उनका 16 वर्षीय बेटा उवैश कक्षा आठ का छात्र था। उवैश का सपना पुलिस में भर्ती होना है। इसलिए वह अपने दोस्तों के साथ सुबह-शाम दौड़ लगाता था। सोमवार शाम करीब चार बजे उवैश अपने दोस्त आसिफ और उवैश के साथ गांव से जमना खास रोड पर दौड़ लगा रहा था। इसी दौरान पीछे से आई मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली में तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में उवैश की मौके पर मौत हो गई। जबकि दोनों साथी घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, आरोपी चालक मौका पाकर ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।