फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से जूझा टीपी नगर-बिजनौर रोड, 35 डिग्री तापमान में परेशान हुए राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में जाम लगना आम बात हो गई। सोमवार की दोपहर जोया रोड पर एंबुलेंस खराब होने के बाद बिजनौर रोड पर भीषण जाम लग गया। थोड़ी देर में पूरा शहर जाम के झाम से जूझने लगा। जाम में फंसे लोग 35 डिग्री तापमान में परेशान हो गए। स्कूली बच्चे भी परेशान देखें। सड़कों पर बेतरतीब वाहनों के खड़े होने से पैदल निकलना भी दूभर हो गया। दो घंटे तक शहर की सड़कों पर वाहन रेंग-रेंग कर गुजरे। यातायात पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैफिक दुरुस्त कराया। इसके बाद पुलिस और राहगीरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर करीब 12.30 बजे जोया रोड स्थित ओवरब्रिज पर पेट्रोल पंप के सामने अचानक एंबुलेंस खराब हो गई। चलते बिजनौर और जोया की ओर से आने-जाने वाहनों की पहिये थम गए। वाहनों को ठहरते ही शहर की सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जोया ओवरब्रिज से लेकर बिजनौर रोड पर नत्थे खां की मस्जिद तक वाहन ही वाहन नजर आए। जबकि दानिशमंदान और नानकचंद रोड पर भी वाहनों की कतार लग गई। कुछ वाहन निकलने के चक्कर में गलत साइड में जाकर फंस गए। दोपहिया और चार पहिया वाहन वाले गलियों से निकलने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन उन गलियों में भी जाम जैसे हालात बने रहे। दोपहर के समय चिलचिलाती धूप के चलते 35 डिग्री तापमान में जाम में फंसे राहगीर परेशान हो गए। जाम में स्कूल बस भी फंसी हुई थी। जिसमें सवार बच्चे भी परेशान दिखे। ट्रैफिक पुलिस वालों को जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। एंबुलेंस के हटने के बाद भी करीब 2.30 बजे के बाद तक शहर में वाहन रेंग-रेंग कर गुजरते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें