फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिलामंत्री के बंद फ्लैट के ताले तोड़कर नकदी-जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने भाजपा कार्यालय के पास बनी सिटी होम कॉलोनी में भाजपा नेत्री सुमन सैनी के फ्लैट के ताले तोड़कर नकदी-जेवरात समेत तीन लाख रुपये का समान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह हो सकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर सबूत जुटाए।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पीरगढ़ में रामकिशन सैनी का परिवार रहता है। उनकी बेटी सुमन सैनी भाजपा की जिला मंत्री हैं। सुमन सैनी का एक फ्लैट जो रोड स्थित सिटी होम कॉलोनी में है। आठ महीने पहले सुमन सैनी की शादी होने के बाद फ्लैट की देखरेख उनके पिता राम किशन सैनी करते हैं। पिछले कई दिन से फ्लैट बंद था। इसी बीच चोर फ्लैट के ताले तोड़कर घर में दाखिल हो गए और कमरे में रखी अलमारी को तोड़कर 50 हजार रुपये की नकदी और करीब ढाई लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। ये जेवर भाजपा नेत्री की मां रामवती देवी के थे, जिनकी कुछ समय पहले मृत्यु हो गई थी। पॉश कॉलोनी में भाजपा जिलामंत्री के घर में चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस से होश उड़ गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर सबूत इकट्ठा किए। पीड़ित भाजपा नेत्री के पिता ने घटना की तहरीर दे दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच पड़ताल कर चोरी का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
जोया रोड स्थित सिटी होम कॉलोनी में डॉक्टर, मास्टर के अलावा कारोबारियों के परिवार रहते हैं। कॉलोनी में कई सरकारी अधिकारी कर्मचारियों के भी आवास हैं। अब पुलिस सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें