फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र का महापर्व आज, आओ करें मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मजबूत लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने और देश के प्रति अपने कर्तव्य को निभाने का वक्त आ गया है। सोमवार को मतदाताओं की बारी है। मतदान के मद्देनजर सुरक्षा के लिहाज से जनपद में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट पूरी व्यवस्था पर निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन

जिले में दूसरे चरण के तहत विधानसभा की चार सीटों पर सोमवार को मतदान होगा। सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे तक मतदाता लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपनी आहुति दे सकते हैं। कुल 1350533 मतदाता 43 प्रत्याशियों की किस्मत लिखेंगे। इसमें हसनपुर में 13, अमरोहा में 9, धनौरा में 10 और नौगांवा सादात में 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान के दौरान सुरक्षा के लिए अर्द्धसैनिक बलों और पुलिस ने कमान संभाल ली है। सुरक्षा ऐसी है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। शाम छह बजे तक सभी 43 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। इसके बाद इन्हें स्ट्रांगरूम में रखा जाएगा। मतगणना 10 मार्च को होगी। मतदान में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए पूरे जिले में हाईअलर्ट है। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ लगातार गश्त करते रहेंगे। संवेदनशील बूथों पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें