गजरौला। पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर ऐतिहासिक तिगरी धाम मेले 11 नवंबर (कल) से शुरू होकर बीस नंबर तक चलेगा। इसके लिए तैयारियां ने जोर पकड़ लिया है। कल से गंगा तट पर तंबुओं का शहर बसने लगेगा। इस के बाद 14 नवंबर देवोत्थान एकादशी के दिन गंगा मैया का विधि-विधान से पूजन किया जाएगा। पूजन में अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। मेले में करीब 15 से 20 लाख श्रद्धालु के पहुंचने का अनुमान है। श्रद्धालुओं की सहूलियत को लेकर पंद्रह नवंबर से हाईवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया जाएगा। जिला प्रशासन मेले की तैयारियां मुकम्मल करने में जुटा है।
कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी धाम पर लगने वाला गंगा मेला उत्तर भारत का प्राचीन और एतिहासिक मेला है। तिगरी गंगा मेले में अमरोहा के अलावा आसपास जिलों के 15 से 20 लाख श्रद्धालु पहुंचते हैं। गंगा किनारे श्रद्धालु डेरा लगाकर मेले में रहते हैं। यह मेला आस्था का संगम कहलाता है। तिगरी गंगा धाम को मेले को राज्य स्तर का दर्जा मिल चुका है। पिछले साल कोरोना संक्रमण के चलते तिगरी मेला आयोजित नहीं हुआ था।
मुख्य अधिकारी हरमीक सिंह ने बताया कि इस साल मेला 11 से 20 नवंबर तक मेला रहेगा। कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य 19 नवंबर की सुबह होगा। इससे पहले देवोत्थान एकादशी के दिन दोपहर बाद करीब एक बजे गंगा घाट किनारे पूजा और दुग्धाभिषेक के साथ मेले का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। मेले में कल से श्रद्धालुओं का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला कार्तिक पूर्णिमा के मुख्य स्नान तक जारी रहेगा। हजारों बीघा जमीन में तंबुओं का शहर बसेगा। इसके साथ ही तिगरी गंगा धाम मेले में दस दिन तक आस्था का अद्भुत संगम दिखाई पड़ेगा।
श्रद्धालुओं के लिए होगी व्यवस्था
1200 अस्थाई शौचालय
60 मचान
21 नाव लगेंगी
3 ड्रोन कैमरे
900 हैंडपंप लेंगे
50 सीसीटीवी कैमरे
1 एलईडी स्क्रीन
इन कामों में आई तेजी
तिगरी मेले में श्रद्धालुओं के लिए टेंट की व्यवस्था, पेयजल, सड़क निर्माण और अस्थायी शौचालय, सफाई व्यवस्था, टिन फेंसिंग, बैरिकेडिंग, मचान और बैरियर लगाने और गंगा घाट तैयार करने में तेजी आ गई है।
हापुड़ और अमरोहा प्रशासन ने तैयार किया ट्रैफिक प्लान
तिगरी धाम मेले को लेकर गढ़ मुक्तेश्वर और अमरोहा प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। इस दौरान कार्तिक पूर्णिमा पर मुख्य स्नान से पहले 15 नवंबर से हाईवे पर भारी वाहनों का डायवर्जन कर दिया जाएगा। प्लान के तहत हापुड़ जनपद से गढ़ स्याना चौराहे से मुरादाबाद की तरफ आने वाले वाहनों को बुलंदशहर होते हुए डायवर्ट करेगी। जबकि अमरोहा पुलिस जोया व अतरासी से दिल्ली को जाने वाले वाहनों को बाया बिजनौर होते हुए दिल्ली भेजगी।