फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी का प्रयास करने वाली तीन महिलाओं को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ठगी का प्रयास करने वाली तीन महिलाओं को पकड़कर पुलिस को सौंपा
व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों से माफी मांगने पर तीनों को हिदायत देकर छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी धनौरा। दुकानदारों को बातों में उलझा कर ठगी का प्रयास करने वाली तीन महिलाओं को व्यापारियों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। हालांकि बाद में माफी मांगने के बाद तीनों महिलाओं को बगैर कार्रवाई के छोड़ दिया गया।
गुरुवार को तीन महिलाएं नगर के कुछ दुकानदारों के यहां पहुंचीं। वहां उन्होंने अलग-अलग दुकानदारों से ठगी की कोशिश की। एक दुुकानदार से लोहे की बाल्टी खरीदने लगीं। यहां महिलाएं दुकानदार से पांच सौ रुपये का नोट देकर शेष धनराशि की मांग करने लगीं। जबकि दुकानदार पहले ही पांच सौ रुपये के नोट से बाल्टी की कीमत काटकर शेष धनराशि वापस कर चुका था। महिलाओं ने हंगामा किया तो दुकानदार को फिर से रुपये वापस करने पड़े। ऐसी ठगी महिलाओं द्वारा दो और दुकानों पर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी होने पर व्यापारियों ने एकत्र होकर महिलाओं को पकड़ लिया और पुलिस बुला ली। बाद में व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों के समक्ष माफी मांगने पर महिलाओं को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें