फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दस साल पुराने डकैती कांड में मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर और मेरठ के तीन दोषियों को सजा

Tue, 09 Jun 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गजरौला में दस साल पहले हुई डकैती के चर्चित मामले में न्यायालय ने मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर और मेरठ के तीन दोषियों को सजा सुनाई है। अदालत ने दो दोषियों को 9 वर्ष 4 माह 15 दिन और एक दोषी को 8 वर्ष 1 माह 15 दिन के कारावास से दंडित किया है। इसके अलावा तीनों पर कुल 45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

यह मामला गजरौला नगर का है। एक दिसंबर 2016 की रात नरेंद्र मीना के घर में हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया था। बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के अगले दिन पीड़ित की तहरीर पर गजरौला पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें मुजफ्फरनगर जिले के थाना ककरौली क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा निवासी शाने आलम, बुलंदशहर जिले के थाना गुलावठी क्षेत्र के गांव भमरा निवासी अमीरुद्दीन तथा मेरठ जिले के थाना भावनपुर क्षेत्र के गांव रुकनपुर निवासी इरशाद शामिल थे। गिरफ्तारी के बाद तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया था। बाद में वह जमानत पर रिहा हो गए थे। मामले की सुनवाई एडीजे पॉक्सो एक्ट तृतीय न्यायालय में चल रही थी। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता रविंद्र गर्ग ने प्रभावी पैरवी की। सोमवार को हुई अंतिम सुनवाई के दौरान न्यायालय ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया। अदालत ने शाने आलम को 8 वर्ष 1 माह 15 दिन के कारावास की सजा सुनाई, जबकि अमीरुद्दीन और इरशाद को 9 वर्ष 4 माह 15 दिन के कारावास से दंडित किया। साथ ही तीनों दोषियों पर 15-15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें