फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुआओं को उठे हजारों हाथ, आमीन-आमीन की सदाएं बुलंद

विज्ञापन
Thousands of hands raised to the prayers, Amen-Amen's everlasting heightened - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
जिलेभर में बकरीद शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई। सुबह करीब साढ़े सात बजे नमाज के लिए हजारों लोग बच्चों के साथ ईदगाह पहुंचे। सुबह आसमान में छाए बादलों से नमाजियों को गर्मी से काफी राहत मिली। नमाजियों ने अमन-चैन की दुआ मांगी। ईदगाह के बाहर विभिन्न दल के नेताओं ने अपने-अपने कैंप पर लोगों से गले मिलकर मुबारकबाद पेश की। नमाज के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे।
विज्ञापन

रविवार को बकरीद की नमाज अदा करने के लिए ईदगाह के अलावा शहर की तमाम मस्जिदों में अकीदतमंदों की जबरदस्त भीड़ रही। बकरीद की नमाज के बाद एक-दूसरे को मुबारकबाद देने का सिलसिला चला। अकीदतमंदों ने नमाज के तय समय से घंटों पहले से ही ईदगाह पर पहुंचना शुरू कर दिया। बुजुर्ग, युवा, बच्चे सफेद कुर्ता-पायजामा और जालीदार टोपी पहनकर ईदगाह पहुंचे। नमाज के समय तक ईदगाह के अंदर और बाहर कहीं जगह नहीं बची थी। शहर की प्रमुख मस्जिदों के साथ ही सभी छोटी बड़ी मस्जिदों में भी नमाज पढ़ी गई। देश और कौम की तरक्की, शांति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। इस दौरान शहर की ईदगाह पर मुफ्ती सैय्यद मोहम्मद अफ्फान मंसूरपुरी ने ईद-उल अजहा की नमाज अदा कराई। इससे पहले उन्होंने कुर्बानी से जुड़ी इस्लामी तारीख भी बयान की। दाऊद सराय रोड स्थित मदरसा जामिया नूरिया अशरफुल उलूम में मुफ्ती तैय्यब अली कादरी नईमी ने नमाज पढ़ाई। शिया जामा मस्जिद ने इमाम जुमा वल जमात मौलाना डा. सैय्यद मोहम्मद सियादत नकवी ने नमाजे बकरीद अदा कराई। मदरसा शाही चबूतरा में मुफ्ती शाहिद हुसैन अजमली और मस्जिद दरगाह शाह विलायत में मौलाना तौहीद रजा ने नमाज अदा कराकर लोगों से भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
नौगावां सादात स्थित ईदगाह पर मुफ्ती अब्दुर्रहमान कासमी और यहां की शिया जामा मस्जिद पर मौलाना मसरूर अब्बास ने नमाज की इमामत की। जोया में रजा ईदगाह कारी हामिद हुसैन व अमरोहा रोड स्थित पुरानी ईदगाह पर मौलाना मोहम्मद आलम ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने अपनी हैसियत के अनुसार कुर्बानी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें