फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमावस्या पर किया हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान

विज्ञापन
Thousands of devotees took bath in the Ganges on Amavasya - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
माघ माह की अमावस्या पर ब्रजघाट और तिगरी गंगा में हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया। इस दौरान धार्मिक कार्यक्रम भी कराए। सुबह से शुरू हुआ स्नान का सिलसिला देर तक चलता रहा। पंडितों के मुताबिक मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक मौनी अमावस्या है। इस मौके पर गंगा में स्नान का विशेष विधान है।
विज्ञापन

शिवजी महाराज विराजमान शिव मंदिर बुध बाजार के पुजारी पंडित हरि गोपाल शास्त्री के मुताबिक सोमवार को माघ माह की पितृ अमावस्या थी। इस अमावस्या पर भी लोग गंगा में स्नान आदि करते हैं। माघ माह की अमावस्या होने के कारण सोमवार को ब्रजघाट और तिगरी में हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। इसके बाद धार्मिक कार्यक्रम कराए। पंडित हरि गोपाल शास्त्री के मुताबिक मंगलवार को मौनी अमावस्या है। इसका समय पूर्वाह्न 11 बजे तक रहेगा। इस अमावस्या पर गंगा में स्नान करने और दान करने का बड़ा महत्व है। मंगलवार को भी हजारों लोग गंगा में डुबकी लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें