गजरौला में सोमवती अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा में स्नान करते श्रद्धालु।
- फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। सोमवती अमावस्या पर हजारों श्रद्घालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। स्नान के बाद श्रद्घालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान भी कराए। भौर को शुरू हुआ स्नान का सिलसिला सुबह दस बजे तक चला। स्नान के कारण हाईवे पर जाम के हालात बने रहे।
सोमवार को सोमवती अमावस्या पर आस पास और दूर दराज के श्रद्घालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाई। ब्रजघाट और तिगरी में श्रद्घालुओं के स्नान का डुबकी लगाने का सिल सिला भौर होते ही हो गया, जो सुबह दस बजे तक चला। गंगा में डुबकी लगाने के बाद श्रद्घालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। हाईवे पर अपने निजी वाहनों से श्रद्घालुओं के पहुंचने के कारण जाम के हालात बने रहे। वाहन रेंग रेंग कर आगे को बढ़े। जिसके चलते पुलिस को खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा। दस बजे स्नान संपन्न होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। हालांकि थाना प्रभारी शरद मलिक ने जाम लगने से इंकार किया है।