गजरौला। खेल एवं युवा कल्याण विभाग प्रत्येक विधानसभा स्तर पर एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, फुटबाल, भारोत्तोलन, जूडो और बैडमिंटन प्रतियोगिता कराएगा। सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी तीन ही खेलों में हिस्सा ले सकता है।
युवा कल्याण विभाग की ओर से हर साल होने वाली खेल प्रतियोगिताओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए सांसद और विधायक खेल स्पर्धा से जोड़कर कराया जाएगा। यह प्रतियोगिताएं हर साल प्रत्येक विधानसभा स्तर पर सितंबर में आयोजित होंगी। खेल व युवा कल्याण अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी जिसमें बालक-बालिका भाग लेंगे। इसमें हिस्सा के लिए खिलाड़ियों को युवा साथी पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इसके साथ ही उसे पंजीकरण में अपना व पिता का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, आधार संख्या, जिला, विकास खंड, संसदीय क्षेत्र व विधान सभा क्षेत्र का नाम लिखना होगा।