फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कलक्ट्रेट में आज होगी महायोजना की बैठक

Thu, 06 Feb 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। महायोजना के तहत शहर में विकास कार्याें को रफ्तार दिए जाने के लिए विनियमित क्षेत्र बोर्ड की 23वीं बैठक बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। इसमें अमरोहा-जोया रोड पर सर्विस लेन बनाने समेत कई एजेंडों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

अमरोहा महायोजना- 2031 की मंजूरी के बाद शहर को सुव्यस्थित तरीके से बसाए जाने पर काम किया जाना है। महायोजना के तहत शहर के भू-भाग को कई वर्गों में बांटा गया है। आवासीय, गैर आवासीय, औद्योगिक, ग्रीन बेल्ट आदि के रूप में शहर की जमीनों का वर्गीकरण किया गया है। जाम से निजात को शहर के चारों और रिंग रोड बनाने का प्रस्ताव भी महायोजना में शामिल किया गया है। अब इसके विस्तारीकरण के लिए बृहस्पतिवार को विनियमित क्षेत्र बोर्ड की 23वीं बैठक का आयोजन किया जाएगा। कलक्ट्रेट में चार बजे से डीएम निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में होने वाली बैठक बोर्ड में शामिल जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अमरोहा व नगर पंचायत जोया के अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी, संभागीय नियोजन खंड मुरादाबाद के संयुक्त नियोजक, उपायुक्त उद्योग, जल निगम की निर्माण शाखा, आवास एवं विकास परिषद मुरादाबाद, राज्य विद्युत परिषद अमरोहा एवं लोक निर्माण विभाग अमरोहा के अधिशासी अभियंता, एडीएम वित्त व राजस्व शामिल रहेंगे।
विनियमित क्षेत्र के प्राधिकारी एसडीएम सदर सुधीर कुमार ने बताया कि बैठक में विशेष अनुमति से स्वीकृत होने वाले मानचित्रों, नगर पालिका अमरोहा में सम्मिलित होने वाले क्षेत्र को विनियमित क्षेत्र अमरोहा में सम्मिलित कर सीमा विस्तार के संबंध में, अमरोहा-जोया रोड पर पीडब्ल्यूडी द्वारा सर्विस लेन बनाने के साथ ही विनियमित क्षेत्र अमरोहा के कार्यालय को सौंदर्यीकरण कराने के साथ-साथ हाईटेक व मॉडर्न रिकॉर्ड रूम बनाने के एजेंडे पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें