फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेशकों को उद्योग लगाने के लिए मिले सहूलियत: डीएम

Thu, 06 Feb 2025 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। उद्योगों को बढ़ावा दिए जाने के लिए डीएम ने बुधवार को उद्यमियों की बैठक की। उन्होंने जिले में साइन हुए एमओयू के बारे में जानकारी की। साथ ही उनकी प्रगति को भी जाना। कहा, जिले को इंडस्ट्रीयल हब के रूप में विकसित करने के लिए निवेशकों को पूरी सुविधाएं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम निधि गुप्ता वत्स ने सूक्ष्म, लघु मध्यम विभाग, पर्यटन, पशुपालन, उद्यान, दुग्ध, वन सहित अन्य विभागों के द्वारा किए गए जिले में कुल 189 एमओयू के बारे में जानकारी की। कहा, जनपद में जो 61 ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी हुई हैं, उनमे तेजी आनी चाहिए।
निवेशकों को जमीन, बैंक व एनओसी सहित जो भी समस्याएं हों, उनको प्राथमिकता के साथ दूर किया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कहा कि अगली बैठक तो जो भी समस्याएं हो, वह दूर हो जानी चाहिए। डीएम ने बैठक से अनुपस्थित रहे अधिकारियों व संतोषजनक प्रगति न करने वाले विभागीय अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश भी दिए। बैठक में सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, उपायुक्त उद्योग शैलेंद्र सिंह आदि समेत निवेशक भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें