फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर नकदी-जेवरात की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया(अमरोहा)। चोरों ने दीवार फांद कर किसान के घर से नकदी और जेवरात सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। इसके बाद घटना संदिग्ध मानी जा रही है।
विज्ञापन

चोरी की यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर फैजगंज गांव की है। यहां पर किसान सरफराज अली का परिवार रहता है। उनका बेटा हैदराबाद में नौकरी करता है। आरोप के मुताबिक शनिवार की रात किसी समय चोर दीवार फांद कर घर में दाखिल हो गए और कमरों के ताले तोड़कर अलमारी में रखी नकदी और सोना-चांदी के जेवरात सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया। बताया जा रहा है कि उनके घर में बेटी की शादी की तैयारी चल रही हैं। जिसके लिए नकदी और जेवरात रखे हुए थे। घटना की जानकारी रविवार सुबह हो सकी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। परिजन करीब आठ लाख रुपये का सामान चोरी होने का आरोप लगा रहे हैं। जबकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें