फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य और व्यापारी सहित 39 लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
अमरोहा में रविवार को बाजार खुलने पर कोट बाजार में पहुंचे ग्राहक। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में रविवार को जिला पंचायत सदस्य और व्यापारी सहित 39 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। लगातार संक्रमण फैलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। स्वस्थ होने पर 20 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2166 हो गई है। कुल 388 केस एक्टिव चल रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को सरकारी लैब से प्रतीक्षारत 290 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें 15 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 1005 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 20 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि चार मरीज प्राइवेट लैब की जांच में पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में जिला पंचायत सदस्य और एक व्यापारी शामिल हैं। सीएमओ डॉ. मेघ सिंह ने बताया कि रविवार को जिलेभर में कोरोना के 39 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2166 हो गई है। कुल 388 केस एक्टिव चल रहे हैं। अब तक कुल 86448 लोगों की जांच कराई गई है। इसमें 1629 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं स्वस्थ होने के बाद 20 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें