अमरोहा डिडौली पुलिस की गिरफ्त में चोर।
- फोटो : JPNAGAR
डिडौली। हाईवे स्थित कैंटीन में चोरी के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दो चोरों मुनीष सैफी और राशिद सैफी को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी की बाइक सहित अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया है।
एसपी पूनम ने बताया कि रविवार की रात डिडौली कोतवाली क्षेत्र के बुढ़नपुर-ढकिया चमन गांव निवासी नदीम अहमद की कैंटीन के ताले तोड़कर चोरों ने दो हजार रुपये की नकदी और सोलर पैनल आदि सहित कीमती सामान चोरी कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात में चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लिहाजा सोमवार को एसओ रमेश सहरावत की टीम ने बंबूगढ़ की तरफ संभल चौराहे से दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम मुनीष सैफी और राशिद सैफी, निवासी ग्राम श्यामपुर बताया। इस दौरान दोनों आरोपी चोरी के सामान को बेचने जा रहे थे। उनके कब्जे से कब्जे से चोरी की एक बाइक और कैंटीन से चोरी का सभी सामान बरामद कर लिया गया।