फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा। शादी के तीन साल बाद सीमा (26) का शव खेत पर जंगल में पेड़ से लटका मिला। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले में जांच पड़ताल के बाद कानूनी कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

बताते हैं कि आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव ख्वाजेपुर निवासी सीमा की शादी करीब तीन साल पहले रहरा थाना क्षेत्र के गांव पथरा निवासी नेतराम के साथ हुई थी। बताते हैं कि दोपहर के समय सीमा खेत पर गई थीं। शाम के समय ग्रामीणों ने उनका शव यूकेलिप्टस के पेड़ पर लटका देखा।
सूचना मिलते ही परिवार के लोग एवं ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। मृतका पर कोई संतान नहीं थी। थानाध्यक्ष अतवीर सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें