फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या : श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा में स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
गजरौला। मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया। गंगा तट पर धार्मिक अनुष्ठान कराए। सुबह शुरू हुआ स्नान का सिलसिला देर तक चलता रहा। कड़ाके की सर्दी और कोहरे पर श्रद्धालुओं की आस्था भारी रही।
विज्ञापन

तिगरी निवासी पंडित गंगा शरण शर्मा के मुताबिक मौनी अमावस्या पर गंगा में स्नान करने, पुरोहितों को दान दक्षिणा देने से पितृ तृप्त होते हैं। घर में सुख शांति बनी रहती है। रविवार को मौनी अमावस्या होने के कारण गंगा में स्नान करने के लिए तिगरी व ब्रजघाट में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। भोर होते ही उन्होंने हर हर गंगे के उद्घोष संग गंगा में स्नान किया। हाड़ कंपा रही सर्दी में भी श्रद्धालुओं की आस्था नहीं डिगी। तिगरी व ब्रजघाट में पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर धार्मिक अनुष्ठान कराए। पुरोहितों को दान दक्षिणा दी। सुबह शुरू हुआ स्नान का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें