फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बिना दुल्हन लौटी बरात, दहेज का सामान वापस

Wed, 19 Nov 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। क्षेत्र के एक गांव में आई बरात बिना दुल्हन लिए ही लौट गई। सोमवार रात प्रेमिका ने हंगामा कर निकाह रुकवा दिया था। लड़की पक्ष द्वारा दिया गया दहेज का सामान और कुछ धनराशि वापस कर दिए गए। हालांकि, इस मामले में किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव में सोमवार को एक किसान की बेटी की निकाह होना था। हापुड़ से बरात आई थी। बरातियों ने खाना खा लिया था। दूल्हा भी खाने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच दूल्हे की प्रेमिका आ पहुंची थी।
इस दौरान प्रेमिका ने दूल्हे से नोकझोंक करते हुए हंगामा कर दिया था और सूचना देकर पुलिस को बुला लिया था। प्रेमिका ने आरोप लगाया था कि वह पिछले कई साल से संपर्क में है।
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए गए। वीडियो भी बनाया गया। इस संबंध में गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी थाने में आरोपी अफसार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। इसके बाद भी अफसार बरात लेकर शादी करने पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें