फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटने वाले दोनों युवकों की नहीं हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से कट कर जान देने वाले युवक सहित दोनों की तीसरे दिन भी पहचान नहीं हो सकी। परिजनों के आने और पहचान के इंतजार में दोनों के शव मोर्चरी पर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को गजरौला थाना क्षेत्र में दो लोगों ने ट्रेन से कट कर जान दी। एक ने सुबह दस बजे गदापुर के निकट आत्महत्या की, जबकि 26 वर्षीय युवक ने करीब साढ़े 11 बजे भानपुर रेलवे फाटक के निकट ट्रेन के आगे खड़े होकर मौत को गले लगाया। दोनों युवक कौन और कहां के रहने वाले थे, यह पता नहीं चल पाया था। इस कारण पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी पर रखवाए थे। तीसरे दिन भी उनकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने जिले के समस्त थानों के साथ ही पड़ोसी जिलों से लापता युवकों की जानकारी ली। एसएसआई प्रेमपाल सिंह ने बताया कि दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सोमवार तक पहचान नहीं होती तो पुलिस उनका अंतिम संस्कार करा देगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें