गजरौला (अमरोहा)। तिगरी गंगा में शुक्रवार को नहाने के दौरान बहे बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव लखमिया निवासी अरुण (16) का शनिवार को भी पता नहीं लग सका है। एसडीआरएफ ने दिनभर किशोर की तलाश की। हादसे के दौरान किशोर के दोस्त गंगा में छलांग लागने की रील बना रहे थे।
शुक्रवार की दोपहर को बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव लखमिया निवासी अरुण गांव शाहपुर निवासी दोस्त गौरव, सौरभ व गजेंद्र के साथ तिगरी गंगा में नहाने के लिए गया था। नहाते समय युवक मोबाइल से रील बना रहे थे। इस दौरान नहाते समय अरुण तेज बहाव में बह गया था। साथियों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे थे। स्थानीय गोताखोरों ने भी किशोर की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिल सका।
शनिवार को एसडीआरएफ ने किशोर की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन शाम तक किशोर का पता नहीं चल सका। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि किशोर को तलाशने के लिए गोताखोरों के अलावा एसडीआरएफ को लगाया है। संवाद