फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कार सवार युवक को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 01 Jun 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। नेशनल हाईवे पर तीन दिन पहले कार सवार युवक को गोली मारने के एक आरोपी को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से तमंचा से भी बरामद किया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। वहीं कार सवार युवक की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

थाना गजरौला क्षेत्र के गांव सलारपुर निवासी अभिजित उर्फ अमन सिद्दू बुधवार की शाम अपने छोटे भाई लकी सिंह व निपेंद्र के साथ कार से अदालत में तारीख पर पेश होकर गजरौला लौट रहे थे।
हाईवे पर झनकपुरी के पास पीछे से आई काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार युवकों ने ओवरटेक कार रुकवा ली थी और शीशे तोड़ने के बाद कार करीब 12 राउंड फायरिंग की थी। जिसमें अभिजीत सिंह के पेट व बाएं हाथ में गोली लगी थी। जबकि लकी सिंह और निपेंद्र मामूली रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने तीनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से अभिजीत को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने अभिजीत के भाई दिपेंद्र की तहरीर पर क्षेत्र के गांव निपनिया निवासी हिमांशू नागरे, सौरभ नागरे व आदित्य नागरे के अलावा गजरौला क्षेत्र निवासी सगुन ढिल्लो तथा अज्ञात हमलवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी हिमांशू नागरे को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा व एक जिंदा कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ है। अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें