फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमजाल में फंसाकर किशोरी के अश्लील फोटो खींच कर दिए वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। युवक ने गांव की किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर उसके अश्लील फोटो खींच लिए। बाद में उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर किशोरी के फोटो देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लिहाज मामला गांव की पंचायत तक पहुंचा। तभी पंचों ने सहमति पर दोनों का निकाह करा दिया। क्योंकि किशोरी नाबालिग थी तो सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई और पूछताछ के बाद युवक को हिरासत में ले लिया। मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

नौगावां सादात थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का प्रेम प्रसंग एक साल से पड़ोस में रहने वाली किशोरी से चल रहा है। आरोप है कि इस दौरान युवक ने किशोरी के अश्लील फोटो खींच लिए और बाद में उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जबकि किशोरी के फोटो गांव के ही कुछ युवकों पर सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचे तो हड़कंप मच गया। मामला किशोरी के परिजनों तक पहुंच गया।
किशोरी के परिजनों ने गांव में पंचायत बुला ली। लिहाजा पंचायत में शामिल लोगों ने शुक्रवार की रात दोनों का निकाह करा दिया गया। क्योंकि बाल विवाह अपराध है, इसलिए निकाह की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। देर रात तक गांव के लोग किशोरी के बालिग होने के बाद विदाई करने का हवाला देकर मामले में समझौता करने की कोशिश में लगे थे। सीओ सिटी सतीश पांडेय ने मामला संज्ञान में होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें