फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने साथियों के साथ मिलकर किया था टीएमयू के छात्र-छात्राओं पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। टीएमयू की छात्राओं पर फब्तियां कसने और विरोध करने पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस की जांच में सामने आया कि प्राइमरी स्कूल के शिक्षक ने अपने साथियों के साथ मिलकर टीएमयू के छात्र छात्राओं पर हमला किया था। शिक्षक की पत्नी आबकारी विभाग में कांस्टेबल बताई जा रही है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर बाद करीब साढ़ेे तीन बजे टीएमयू की बस छात्र-छात्राओं को लेकर अमरोहा से यूनिवर्सिटी जा रही थी। अभी बस कैलसा में रेलवे क्रॉसिंग पर खड़ी थी। तभी दो बाइकों पर सवार चार-पांच युवक बस में बैठी छात्राओं पर फब्तियां कसने लगे थे। बस में हाथ मारा और छात्राओं के साथ गाली- गलौज की थी। इस बीच बस चलने लगी तो युवकों ने बस का पीछा किया और सामने बाइक खड़ी कर बस को जबरदस्ती रोक लिया। विद्यार्थियों ने इसका विरोध किया तो युवकों ने पथराव शुरू कर दिया था। इस दौरान छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट भी की था। घटना में छात्र मोहम्मद आदिल, वैशाली गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि मोहम्मद जुनैद, मोहम्मद जुनैद आलम, मुख्तयार आलम, मोहम्मद हासिब निवासी खैय्या माफी थाना डिडौली चोटिल हो गए थे। सभी छात्र-छात्राएं नर्सिंग का कोर्स कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों की एक बाइक को मौके पर कब्जे में ले लिया था। जबकि सभी घायल छात्र-छात्राओं को टीएमयू में भर्ती कराया गया था। यहां छात्र मोहम्मद आदिल और छात्रा वैशाली के सिर में गहरी चोट लगने के कारण उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
देर रात पुलिस ने टीएमयू के सिक्योरिटी अफसर अबनेश सिंह की तहरीर पर बाइक नंबरों के आधार पर चार-पांच युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी। एसओ के मुताबिक एक बाइक का मालिक सरकारी शिक्षक है, जबकि उसकी पत्नी यूपी पुलिस में कांस्टेबल है, वर्तमान में उसकी पोस्टिंग आबकारी विभाग में चल रही है। प्राथमिक जांच के सामने आया है कि शिक्षक ने अपने साथियों के साथ टीएमयू के छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट की थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिएं दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें