फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दो बच्चों की मां के प्रेमी ने महिला के पति को चाकू मारा

Sat, 14 Jun 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। दो बच्चों की मां के प्रेमी ने महिला के पति पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। वह घर में रखी 24 हजार रुपये की नकदी ले गया।
विज्ञापन

अमरोहा नगर के मोहल्ला लकड़ा चुंगी निवासी एक व्यक्ति राज मिस्त्री है। वह गाजियाबाद में काम करता है। वह अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ नगर के मायापुरी मोहल्ले में रहता है। तीन दिन पहले वह बच्चों को लेकर गाजियाबाद गया था, जबकि पत्नी उसके साथ नहीं गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पति की गैर मौजूदगी में पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई। उसका प्रेमी नौगांवा सादात क्षेत्र का रहने वाला है। प्रेमी से उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। पति जब गाजियाबाद से लौटकर आया तो उसे घर में पत्नी नहीं मिली। इधर शुक्रवार की सुबह वह अपने कमरे पर था। उसका आरोप है कि तभी उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ कमरे पर आ धमकी। यहां पर पत्नी के प्रेमी ने उस पर चाकू से कई हमले किए और घर में रखी 24 हजार रुपये की नकदी लेकर भाग गया। वह थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें