फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अमरोहा से हरिद्वार की राह हो जाएगी आसान, गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा मंगरौला टी-प्वाॅइंट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमरोहा। उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना गंगा एक्सप्रेसवे अब केवल प्रयागराज और मेरठ को ही नहीं जोड़ेगी, बल्कि अमरोहा के भाग्य को चमकाते हुए देवभूमि हरिद्वार तक की राह आसान करेगी। गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार अब अमरोहा और बिजनौर के रास्ते हरिद्वार तक किया जाएगा। इस नई योजना के तहत अमरोहा जिले में एक्सप्रेसवे की लंबाई करीब 40 किलोमीटर होगी, जिसके लिए डेढ़ सौ हेक्टेयर से अधिक भूमि अधिग्रहित होने की संभावना है। परियोजना को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन

इस विस्तार में अमरोहा के मंगरौला से हरिद्वार तक की दूरी 146 किमी रहेगी। हसनपुर और मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र के 62 गांवों के बीच से गुजरने वाला यह नया रूट न केवल यातायात को सुगम बनाएगा, बल्कि जिले के आर्थिक मानचित्र को भी पूरी तरह बदल कर रख देगा। इस विस्तार योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रशासन के अधिकारी कार्य में जुटे हैं। प्रशासन द्वारा भूमि के एलाइनमेंट का सर्वे किया जा रहा है। राजस्व विभाग की टीमें मौके पर जाकर एक्सप्रेसवे के सटीक मार्ग का चिन्हांकन कर रही हैं, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि कम से कम आबादी प्रभावित हो और निर्माण कार्य तकनीकी रूप से सटीक रहे। यूपीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी हरि प्रताप शाही ने कई दिन पहले ही इन 62 गांवों के बंदोबस्ती मानचित्र मांग लिए थे। इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए एक एडीएम स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो सर्वे और भूमि रिकॉर्ड की बारीकियों पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें