फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कर्बला तालाब की जमीन पर ओपन जिम का कार्य रुकवाया

Tue, 12 May 2026 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। नगर में नगर पालिका द्वारा एक करोड़ की लागत से ओपन जिम का कार्य कराया जा रहा था, लेकिन प्रशासन ने इस कार्य को रुकवा दिया है। नगर पालिका के ईओ को निर्देशित किया गया है कि कर्बला तालाब की भूमि को पूरा करके उसकी चहारदीवारी कराई जाए। ताकि इस तरह का कोई निर्माण ना हो सके।
विज्ञापन

हसनपुर के रहने वाले सुभम अग्रवाल एडवोकेट ने पिछले दिनों एसडीएम से शिकायत की थी कि नगर पालिका द्वारा बनाया गया ओपन जिम एवं पार्क कर्बला तालाब की जमीन में बनाया जा रहा है। जिस पर एक करोड़ रुपये खर्च किया जा रहा है। ये सरासर गलत है। शिकायत मिलने पर एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने इसकी जांच कराई। जांच में सामने आया कि ओपन जिम का निर्माण वास्तव में कर्बला तालाब की खाली पड़ी भूमि पर हो रहा है।
इसके बाद एसडीएम ने तुरंत कार्य को रुकवा दिया। जिसके बाद वहां लगाए गए जिम करने की मशीनों को भी धीरे-धीरे वहां से हटाया जा रहा है। शिकायतकर्ता का ये भी कहना है कि नगर पालिका के ईओ और अध्यक्ष को यह पता था कि यह जमीन तालाब की है और विवादित भी है। इसके बावजूद भी यहां ओपन जिम एवं पार्क का निर्माण कराया गया। सोमवार को शिकायतकर्ता ने एसडीएम कार्यालय में पहुंचकर फिर एसडीएम से शिकायत की। कहा कि करीब 14 बीघा से अधिक जमीन कागजों में तालाब के नाम पर दर्ज है। इसे पूरा किया जाए। एसडीएम हिमांशु उपाध्याय का कहना है कि कर्बला तालाब के पास पालिका द्वारा किया गया ओपन जिम का निर्माण गलत है। उस कार्य को रुकवा दिया गया है। ईओ को निर्देश दिए है कि तालाब की भूमि की चहारदीवारी कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें