फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई कर किसान को ओवरब्रिज पर फेंक गए, मौत पर परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
अमरोहा में मृतक राकेश का फाइल फोटो। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। घर से बुलाकर किसान की पिटाई करने के बाद उसे लहूलुहान हालत में ओवरब्रिज पर फेंक दिया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए मेरठ में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। शव लेकर घर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर परिजनों को शांत किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के हुसैनपुरा गांव की है। यहां पर बुद्दन सिंह का परिवार रहता है। उनका बड़ा बेटा राकेश भी पेशे से किसान है। उनके परिवार में पत्नी और बच्चे हैं। आरोप के मुताबिक चार नवंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे गांव का ही रहने वाला बलवीर राकेश को घर से बुलाकर ले गया था। काफी देर तक राकेश घर नहीं लौटा तो परिजन बलवीर के घर पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद करीब आठ बजे राकेश लहूलुहान हालत में अतरासी रोड स्थित ओवरब्रिज पर पड़ा मिला। उसके शरीर पर लाठी-डंडे और सरियों की पिटाई के चोटों के निशान थे। आरोप है कि आरोपियों ने राकेश को मरा समझकर ओवरब्रिज पर फेंक दिया था। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल राकेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सिटी स्कैन और एक्स-रे में उसके सिर, जबड़ा और एक हाथ की हड्डी टूटी पाई गईं। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई।
खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव लेकर घर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा। सूचना मिलते ही एसओ सुनील कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित परिजनों को समझा कर शांत किया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि आरोपी बलबीर के खिलाफ मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार मुकदमे में धाराओं की बढ़ोतरी की जाएगी। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें