फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता से अभद्रता करने वाले दोनों सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अधिवक्ता की कार रोक कर गोकशी के आरोपी को छीनने की कोशिश करने और विरोध करने पर अधिवक्ता से अभद्रता करने वाले दोनों सिपाहियों को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई सीओ हसनपुर की रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
विज्ञापन

डिडौली क्षेत्र के गांव चौधरपुर निवासी मोहम्मद यूसुफ कचरी में अधिवक्ता हैं। वह बुधवार की शाम कार में सवार होकर कचहरी से घर लौट रहे थे। उनके साथ असगरीपुर गांव निवासी परवेज भी मौजूद था, जो गोकशी का आरोपी था। फिलहाल वह जमानत पर है। आरोप है कि इस दौरान हसनपुर कोतवाली में टिंकू ने अपनी साथ सिपाही के साथ मिलकर अधिवक्ता की कार को रोक लिया और उसमें सवार परवेज को उतारने की कोशिश की थी। अधिवक्ता ने इसका विरोध किया तो उनसे अभद्रता की गई। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों सिपाही मौके से खिसक लिए। सूचना मिलते ही तमाम अधिवक्ता मोहम्मद यूसुफ के साथ जोया चौकी पहुंचे और हंगामा किया था। आरोपी सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए डिडौली कोतवाली में तहरीर दी थी। प्रकरण को गंभीरता से लेकर एसपी पूनम ने हसनपुर सीओ सतीश कुमार पांडेय से जांच कराई। एसपी ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर सिपाही टिंकू और अरूण को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें