फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अंतिम संस्कार के लिए जाते समय फिर भड़के परिजन, जाम लगाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पचोकरा मेहरबान अली में बृहस्पतिवार को फिर उस समय माहौल गर्मा गया जब रूबी के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले आते समय परिजनों ने कैलसा रोड जाम करने की कोशिश की। सड़क पर रूबी के शव को रखते ही पुलिस कर्मियों के हाथ पैर फूल गए। सुरक्षा के लिहाजा से फिर चार थानों की फोर्स बुलानी पड़ी। आक्रोशित परिजन बोले, रूबी के बच्चों की परवरिश कैसे होगी। बच्चों के लिए आर्थिक सहायता दिलवाई जाए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने भी गुस्साए परिजनों को समझने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने एक न सुनी। हालांकि, बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद परिजनों ने जाम खोल दिया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
बुधवार की रात रूबी के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजन घर ले आए थे। बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे शव यात्रा गांव में निकाली गई। सुरक्षा के लिहाज से देहात थाना पुलिस साथ में मौजूद थी। जैसे ही परिजन शव लेकर कैलसा रोड पर पहुंचे तो उनका गुस्सा भड़क गया। रूबी के शव को वाहन में रखने की बजाय परिजनों ने सड़क पर रख दिया और जाम लगाने लगे।
विज्ञापन

यह देखकर शव यात्रा के साथ मौजूद पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। उन्होंने मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर अमरोहा, नौगांवा, डिडौली थाने प्रभारी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ अवधान भदोरिया और टीएसआई अनुज मलिक भी मौके पर आ गए और गुस्साए परिजनों को समझ कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया और शव को तिगरी धाम ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें