फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नान घाटों पर महिला पुलिसकर्मियों के हवाले रहेगी सुरक्षा की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। कार्तिक पूर्णिमा पर लग रहे तिगरी गंगा मेले में महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्नान घाटों पर बनाए गए सात वाच टॉवरों पर महिला पुलिसकर्मियों को ही मुस्तैद किया जाएगा। मीना बाजार में भी महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी।
विज्ञापन

तिगरी गंगा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के बीच कुछ मनचले भी आते हैं। जो स्नान घाटों के आस पास मंडराते रहते हैं। जिनकी वजह से महिला श्रद्धालुओं को स्नान करते समय खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा सुरक्षा को भी खतरा रहता है। तिगरी गंगा मेले में आने वाली महिला श्रद्धालु आराम से स्नान कर सकें। इसके लिए अलग घाट बनाए जा रहे हैं। उनकी सुरक्षा के लिए घाटों के इर्द गिर्द महिला पुलिसकर्मियों की ही तैनाती रहेगी। खास बात यह है कि स्नान घाटों के निकट वाच टॉवरों पर भी महिला पुलिसकर्मियों को ही मुस्तैद किया जाएगा। जिससे महिला श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। सीओ धनौरा सतेंद्र सिंह ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्नान घाटों के निकट सात वाच टॉवर बनाए गए हैं। जिन पर महिला पुलिसकर्मियों को ही मुस्तैद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें