फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर अवैध कट पार कर रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। गनीमत है कि हादसे में बरेली का परिवार बच गया।
विज्ञापन

यह हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सोमवार की शाम हुआ। बरेली निवासी अवधेश कुमार, अपनी पत्नी पुष्पा और तीन वर्षीय बेटा के साथ दिल्ली की तरफ जा रहे थे। डिडौली क्षेत्र में हाईवे पर अवैध कट पार कर रहे बाइक सवार को बचाने के फेर में उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कार में सवार अवधेश कुमार, उनकी पत्नी पुष्पा और तीन वर्षीय बेटी को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि कोई चोटिल नहीं हुआ। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं, दूसरा हादसा रजबपुर क्षेत्र में टोल प्लाजा के करीब सुबह दस बजे हुआ। मुरादाबाद निवासी अशोक कुमार अरोड़ा दिल्ली जा रहे थे। कार उनका ड्राइवर चला रहा था। यहां एक ढाबे पर रुकते समय उनकी कार को कैंटर में टक्कर मार दी। हादसे में अशोक कुमार घायल हो गए, जिन्हें जोया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें