फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर ने धान लदी ट्रैक्टर-ट्राली को मारी टक्कर, किसान की मौत

विज्ञापन
गजरौला में किसान की मौत के बाद गांव में सांत्वना देने पहुंचे हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंश? - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। हापुड़ की गढ़ मंडी धान बेचने जा रहे किसान की हादसे में मौत हो गई। उसके ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से आए तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से किसान और उसका साथी उछलकर दूर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल किसान को लेकर पुलिस सीएचसी पहुंची। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। साथी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्रके गांव सादुल्लापुर निवासी किसान जयकिशन (45) पुत्र गंगा सहाय शुक्रवार की तड़के ट्रैक्टर ट्राली में धान लादकर हापुड़ जिले की गढ़मुक्तेश्वर मंडी ले जा रहा था। उसकी बराबर वाली सीट पर गांव का ही जगदीश पुत्र रमेश बैठा था। पांच बजे कांकाठेर और ख्यालीपुर ढाल के बीच पीछे से आए तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जयकिशन व जगदीश ट्रैक्टर से उछल कर दूर जा गिरे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कैंटर को छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल जगदीश को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया और जय किशन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची।
इधर जगदीश को निजी अस्पताल से रेफर कर दिया। उधर सीएचसी में चिकित्सकों ने जयकिशन को मृत घोषित कर दिया। मृतक पर पांच बेटी और दो बेटे हैं। पत्नी कृष्णा व बेटों सचिन व रवि का रो रोकर बुरा हाल था। थाना प्रभारी सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि टक्कर मारने वाला कैंटर कब्जे में है। चालक शवाब पुत्र तौसीफ निवासी घेर तोगा कस्बा व थाना गंज जिला रामपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विधायक खड़गवंशी ने दी सांत्वना
गजरौला। किसान जय किशन की सड़क हादसे में मौत की खबर सुन हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी गांव में पहुंचे। मृतक के भाइयों और बेटों को सांत्वना दी। कहा कि वह हर दुख सुख में इस परिवार के साथ हैं। विधायक ने शासन से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें