गजरौला। साले को शराब के नशे में धुत होने का फायदा उठाकर युवक ने सलहज के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मामला नगर के एक मोेहल्ले में पिछले साल नवंबर माह का बताया जा रहा है। एक महिला का आरोप है कि उसका ननदोई दो नवंबर की रात उसके घर पर रुका हुआ था। उसके पति ने शराब पी ली और नशे में धुत होकर सो गया। इसका फायदा उठाकर ननदोई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। थाना पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिस पर अदालत का सहारा लिया। अदालत के आदेश पर रहरा थाना क्षेत्र के निवासी आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैै। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।