अमरोहा। जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने की कवायद की जा रही है। यही वजह है कि आयुष्मान कार्ड बनाने में अमरोहा जनपद मंडल में पहले स्थान पर है तो वहींं यूपी में चौथे स्थान पर है। जबकि आयुष्मान कार्ड का लाभ दिलाने में सातवें में स्थान पर है।
इसके अलावा आयुष्मान आरोग्य मंदिर को लेकर जारी हुई रैंकिंग में अमरोहा प्रदेश में पांचवें स्थान पर है। जबकि हेल्थ डैश बोर्ड में अमरोहा प्रदेश में बारहवें स्थान रहा है। वहीं, टीबी प्रोग्राम में जनपद को यूपी में तीसरी रैंक मिली है। सीएमओ डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले दिनों के मुकाबले जिले की रैंकिंग में सुधार हुआ है। इसे और बेहतर करने के लिए काम किया जा रहा है। आने वाले दिनों में कड़ी मेहनत करेंगे, जिससे स्वास्थ्य में जिला पहले या दूसरे स्थान पर रहे।