फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ नर्स से मोबाइल छीन कर भागे बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। बेखौफ बाइक सवार बदमाश स्टाफ नर्स से मोबाइल छीन कर फरार हो गए। गजरौला सीएचसी में तैनात मुरादाबाद निवासी स्टाफ ई-रिक्शा में सवार होकर सीएचसी को जा रही थी। इसी दौरान आए बाइक सवार बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़िता थाने पहुंची और घटना की तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन

मुरादाबाद निवासी अनीता स्टाफ नर्स हैं। उनकी गजरौला सीएचसी में तैनाती है। बुधवार को रात की ड्यूटी होने के कारण वह देर शाम मुरादाबाद से गजरौला आ रही थीं। चौपला पर उतर कर ई-रिक्शा में सवार हो गईं। वह मोबाइल पर बात करते आ रहीं थीं। जैसे ही वह ओवरब्रिज पर आईं, इसी दौरान पीछे से बाइक सवार बदमाश आए। झपट्टा मार कर मोबाइल छीन कर फरार हो गए। स्टाफ नर्स के शोर मचाने पर बाइक सवारों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन तब तक नगर की तरफ फरार हो गए। घटना से पुलिस हरकत में आई। पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी ली। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी सुशील कुमार वर्मा का कहना है कि तहरीर मिली है। बदमाशों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें