फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्योढी हादीपुर में स्वास्थ्य विभाग के शिविर में 100 लोगों का परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डेंगू बुखार फैलने की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। यहां पर 15 दिन में चार बार शिविर लग चुके हैं। ड्योढ़ी उर्फ हादीपुर में दो महीने के दौरान छह लोगों की मौत हो गई है, जिसमें दो लोगों का निधन डेेंगू से हुआ है। इसके अलावा चार अन्य लोगों की मौत हार्ट अटैक, लिवर खराब होने के अलावा अन्य बीमारियों से पीड़ित होने से हुई है।
विज्ञापन

डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने बुधवार को सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, डीडीओ प्रदीप यादव, एडीपीआरओ वाचस्पति झा को गांव में भेजा। इसके बाद यह लोग गांव में पहुंचे। सफाई अभियान शुरू हुआ। इसके साथ ही गांव में चिकित्सा शिविर में लोगों की जांच की गई। डेंगू बुखार और अन्य तरह के 100 परीक्षण कराए गए। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने एक व्यक्ति को संक्रमित करार दिया। एडीपीआरओ वाचस्पति झा ने बताया कि तीन बार एंटी लॉर्वा का छिड़काव कराया गया है। नियमित तौर पर साफ सफाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें