फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेका दिलवाने के नाम पर पूर्व सांसद के करीबी के दस लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। एक ठेकेदार ने संभल के गवां कस्बा निवासी दंपति सहित तीन लोगों पर सरकारी ठेका दिलवाने के नाम पर दस लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। उधर दूसरे पक्ष ने ठेकेदार पर मारपीट व अपहरण करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर की एमडीए कालोनी निवासी हरवीर सिद्घू ठेकेदारी करते हैं। हरवीर का आरोप है कि संभल के रजपुरा थानाक्षेत्र के गवां कस्बा निवासी सौरभ शर्मा ने जुलाई में उन्हें सरकारी ठेका दिलवाने की बात कहते हुए इसके एवज में दस लाख रुपये लिए थे। महीनों बाद भी ठेका नहीं मिला तो अपने रुपये मांगे। इस पर रुपये देने से इनकार कर दिया। हरवीर ने सौरभ शर्मा व उनकी पत्नी दिव्या और एक अज्ञात साथी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।
उधर सौरभ शर्मा का आरोप है कि वह बीते महीने गजरौला में आए थे। रास्ते में कार में सवार हरवीर सिद्घू मिल गए। उनके साथ चार अन्य लोग भी थे। सिद्घू व उनके साथियों ने मारपीट करते हुए उनका अपहरण कर लिया। पुलिस ने सौरभ शर्मा की तहरीर पर हरवीर सिद्घू, योगेश निवासी गदापुर थाना रजबपुर, रोहित व देवदत्त तहसील हसनपुर व प्रदीप और गौरव के खिलाफ अपहरण व मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुशील कुमार वर्मा का कहना है कि दोनों की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें