फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने डांटा, घर छोड़ कर चला गया किशोर, गुमशुदगी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। मां ने बेटे को डांटा तो किशोर नाराज हो गया। गुस्सा कर घर से निकल गया। शाम तक नहीं लौटा तो स्वजन को अनहोनी की आशंका होने लगी। तलाश करने के बाद भी किशोर के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। स्वजन की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली डिडौली क्षेत्र के गांव पतेई खालसा में महिपाल सिंह का परिवार रहता है। पत्नी पूनम देवी और बच्चे हैं। सोमवार की दोपहर पत्नी पूनम ने 16 वर्षीय बेटे विशाल कुमार को डांट दिया था। मां की डांट से नाराज होकर विशाल घर से निकल गया। शाम तक घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजन चिंतित हो गए। उन्होंने विशाल के दोस्तों से जानकारी की तथा उसके साथ तलाश शुरू कर दी। रिश्तेदारों में भी जानकारी की। बुधवार सुबह तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें