अमरोहा। डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि पंचायत चुनाव का अहम पड़ाव है मतगणना। इसमें पूरी तरह निष्पक्षता के साथ काम करने की जरूरत है। किसी की तरफदारी नहीं करें। इसमें मिलीभगत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वह बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज में मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दे रहे थे।
जिलाधिकारी ने कहा कि मतगणना के दौरान पूरी तरह से सावधानी बरतें। लिफाफों पर कहां हस्ताक्षर करने हैं, इसके बारे में जानकारी हासिल कर लें। राज्य निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुरूप वोटों की गिनती करें। सुपरवाइजर प्रशिक्षण के बारे में पूरी तरह अवगत हो जाए। उन्होंने बताया कि जिले में दो मई को मतगणना होगा। ब्लॉकों में बने स्ट्रांग रूम से बैलेट बॉक्स निकलेंगे। इसके बाद क्रमवार गिनती की जाएगी। कोई भी नियमों की अनदेखी करता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल ने बताया कि वोटों की गिनती में जल्दबाजी नहीं करें। निर्वाचन या प्रत्याशी के समक्ष प्रदर्शित करें। वोट किस तरह निरस्त करना है इसके बारे में विस्तार से जानकारी दे दें। परियोजना निदेशक डीआरडीए मिथलेश तिवारी, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार आदि रहे।